फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: शबे बरात आज, रातभर होगी इबादत, कल रखा जाएगा रोजा

Sat, 24 Feb 2024 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शबे बरात आज, रातभर होगी इबादत, कल रखा जाएगा रोजा
विज्ञापन

- कब्रिस्तान व मस्जिदों में होने वाले कार्यक्रमों की पुलिसकर्मी जुटाते रहे जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। रविवार को शब-ए-बरात है। इस रात की इबादत एक हजार महीने की इबादत के बराबर है। इसमें लोग रातभर इबादत करने के साथ ही अपने पुरखों की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ेंगे। सोमवार को लोग रोजा भी रखेंगे।
शबे बरात को लेकर शहरी व ग्रामीण इलाकों में चहल-पहल रही। महिलाएं घर की साफ-सफाई में जुटी रहीं। लोग कब्रिस्तानों मस्जिदों को सजाने में जुटे रहे। कब्रिस्तानों और मस्जिदों तक जाने वाले रास्तों की साफ-सफाई की गई। मौलाना रियाज का कहना है कि इस माह की चौदह तारीख की रात यानी शबे बारात के बारे में बहुत फजीलतें आई हैं। हदीसों में आया है कि यह मगफिरत की रात है। अल्लाह तआला इस रात अपने बंदों की गुनाहों को माफ करते हैं। इस रात में इबादत करने वाले, कुरआन की तिलावत करने, खुदा का जिक्र करने वालों को परवरदिगार इनाम देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर शब ए बरात के पर्व पर कानून व्यवस्था प्रभावित न हो। इसके लिए जिले की मस्जिदों व कब्रिस्तानों के जिम्मेदारों से पुलिसकर्मी संपर्क कर कार्यक्रम की जानकारी करते रहे। ताकि किसी प्रकार की समस्या पैदा न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें