फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत के दौरान मारपीट, प्रधान समेत सात लोग घायल

विज्ञापन
marpeet
विज्ञापन
भूमि विवाद के बटवारे को लेकर हो रही पंचायत के दौरान पुलिस की मौजूदगी में दो पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। बीच बचाव करने पहुंचे ग्राम प्रधान समेत सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। आश्चर्य की बात यह है कि पुलिस की मौजूदगी में हो रही मारपीट के दौरान पुलिसकर्मी तमाशबीन बने रहे।
विज्ञापन

कोहड़ौर के मदुरारानीगंज निवासी विमला पत्नी शिवकुमार और उसकी जेठानी हीरावती पत्नी राजकुमार के बीच जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। सोमवार की शाम भूमि के बटवारे को लेकर पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत करने के लिए ग्राम प्रधान और डायल 100 पुलिस भी आई थी। पुलिस के सामने दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।
बीच बचाव करने पहुंचे ग्राम प्रधान रामसुख यादव घायल हो गए। पुलिस के सामने मारपीट होती रही लेकिन वे तमाशबीन बने रहे। खबर मिलते ही कोहंडौर एसओ मौके पर पहुंचे। मारपीट में शिवकुमार और प्रधान पुत्र रामसुख, मनोज, आशीष , विनय, अजय , विमल घायल हो गए। कोहंडौर पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान की हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों पक्ष से पुलिस को जहां तहरीर दी गई है। वहीं ग्राम प्रधान ने भी जानलेवा हमले की तहरीर दी है। एसओ ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें