फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस आफिस में मजदूर को लगा करंट, मौत

विज्ञापन
डीआईओएस कार्यालय में संदिग्ध दशा में मजदूर की मौत पर कोतवाली तहरीर देने पहुंचे परिजन। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में फर्नीचर का काम कराया जा रहा है। फर्नीचर का काम करते समय करंट लगने से मजदूर की हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सात सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन होने वाला है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में फर्नीचर दुरुस्त कराने के लिए बढ़ई लगाए गए हैं। वहां नगर कोतवाली के गोपालापुर निवासी विश्वदेव विश्वकर्मा 55 पुत्र रामदुलार भी काम कर रहा था। कार्यालय में वायरिंग का काम भी हो रहा था। काम करने के दौरान करंट की चपेट में आने से विश्वदेव की हालत बिगड़ गई।
आनन-फानन में साथी उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर मिलने पर घर में कोहराम मच गया। मृतक के बेटे राजीव ने पुलिस को तहरीर देते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के कर्मचारियों का कहना है कि अचानक उसकी तबियत खराब हुई थी। करंट लगने की बात गलत है।

मृतक विश्वदेव। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें