किन्नरों के संपर्क में आए लोगों को जांच की सलाह
जेल में बंद किन्नरों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर स्वास्थ्य टीम ने पूर्व में उनके संपर्क में आए लोगों को जांच कराने की सलाह दी है। इसके लिए जिला प्रशासन भी कार्ययोजना तैयार करने में लगा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पूर्व में किन्नरों के संपर्क में आए लोगों को जल्द चिह्नित किया जाएगा।
पुरुष किन्नर बना विवाद का कारण
स्वास्थ्य विभाग टीम द्वारा 13 किन्नरों में एक को पुरुष बताने पर विवाद छिड़ गया है। इनके पेशे को लेकर भी लोगों में चर्चा है। लोगों का कहना है कि कमाई के लिए पुरुष भी किन्नर बन रहे हैं।
तीन किन्नर वीडीआरएल पॉजिटिव
स्वास्थ्य महकमे के एक बड़े अधिकारी के अनुसार सात एचआईवी पॉजिटिव किन्नरों में से तीन की वीडीआरएल पॉजिटिव मिली है। चार किन्नर गैर प्रांत के भी चिह्नित किए गए हैं।
बोले अफसर
सात किन्नरों की रिपोर्ट एचआईवी पॉजिटिव मिली है। स्क्रीनिंग टेस्ट रिपोर्ट के बाद ही अंतिम परिणाम तक पहुंचा जा सकता है। सुरक्षा उपायों को लेकर जेल प्रशासन को सतर्क किया गया है। निगरानी के लिए स्वास्थ्य टीम भी जिला कारागार भेजी जा रही है। - डॉ. एएन प्रसाद, सीएमओ।