पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय नारायनपुर में मंगलवार को विद्यालय स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा छह से 12वीं तक के विद्यार्थियाें ने विज्ञान, गणित व सामाजिक विज्ञान के विभिन्न मॉडल प्रस्तुत किए।
विज्ञान वर्ग में जल संरक्षण, ऊर्जा बचत एवं गणित में थ्रीडी आकार, ज्यामिति को सरल तरीकों से प्रस्तुत करने तथा सामाजिक विज्ञान में प्राकृतिक खेती, बायोगैस प्लांट, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग से संबंधित मॉडल प्रस्तुत किए गए। क्षेत्रीय प्रदर्शनी के लिए सात मॉडल चयनित हुए। रुद्र शुक्ला, सूरज सरोज, अमृता सिंह पटेल, अनिरुद्ध यादव, अर्पित पांडेय, काशवी सिंह व आयुषी जायसवाल के माॅडल क्षेत्रीय प्रदर्शन में प्रस्तुत होंगे।
प्रभारी प्राचार्य लाल सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी से बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित होगी। बच्चे मॉडल तैयार कर सीखेंगे। निर्णायक मंडल में मुकेश सिंह, मीरा यादव शामिल रहे।