फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: राजमार्ग पर ट्रक की टक्कर से कार सवार सात श्रद्धालु घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर रानीगंज कस्बे में सोमवार की आधी रात बेकाबू ट्रक की टक्कर से अयोध्या दर्शन करने जा रहे कार सवार सात श्रद्धालु घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल मां-बेटी समेत चार लोगों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

बिहार के नेवादा निवासी 36 वर्षीय अभय कुमार शर्मा अपनी पत्नी व ससुराल के लोगों के साथ महाकुंभ में स्नान करने के उपरांत सोमवार की रात अयोध्या दर्शन करने जा रहे थे।
आधी रात को रानीगंज थाने के करीब सामने से आ रही ट्रक ने कार में टक्कर मार दिया। जिससे कार में सवार चार मासूम बच्चों समेत सात लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर पहुंचाया।
विज्ञापन

अभय कुमार शर्मा, उनकी पत्नी 29 वर्षीय निशा, झारखंड के ईस्ट सिंह भूमि के परसोडीह के राहरगौर निवासी 50 वर्षीय सास रेखा देवी, साला नीरज कुमार को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
जबकि साली नेहा कुमारी व नेहा की सास पार्वती देवी, गाड़ी चला रहे रंजन कुमार के साथ ही चार मासूमों का ट्रामा सेंटर में उपचार होता रहा।
घायल नीरज ने बताया कि वे लोग गंगा स्नान के बाद अयोध्या दर्शन करने जा रहे थे। रानीगंज थानाध्यक्ष आदित्य सिंह ने बताया कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
मेडिकल कॉलेज में दर्द से रात भर तड़पती रही निशा और रेखा : रानीगंज में ट्रक की टक्कर से घायल श्रद्धालुओं को पहले ट्रामा सेंटर ले जाया गया, वहां से चार घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
निशा के पैर में फ्रैक्चर और उसकी मां की कमर की हड्डी में चोट के चलते उठना बैठना दूभर था।
रात भर दोनों दर्द से तड़पती रही। स्वास्थ्यकर्मियों से बेटा नीरज एक्सरे कराने व इलाज के लिए अनुरोध करता रहा लेकिन इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मचारी उनके अनुरोध को अनसुना करते रहे। जबकि रात में मेडिकल कॉलेज में एक्सरे की सुविधा है।
मंगलवार की सुबह दर्द से तड़प रही निशा व रेखा की मदद के लिए स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई। जिसके बाद स्वास्थ्यकर्मी एक्सरे कराने के लिए व्हीलचेयर लेकर पहुंचे।
सोमवार को ही कोहड़ौर में हुए हादसे के बाद मेडिकल कॉलेज पहुंचे डीएम शिव सहाय अवस्थी ने सीएमएस को स्नानर्थियों का समय से बेहतर उपचार का आदेश दिया था। उनके आदेश के बाद भी स्वास्थ्यकर्मी मनमानी करने से बाज नहीं आ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें