फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: रेडियोलॉजिस्ट न लाइसेंस, खुलेआम मरीजों की हो रही अल्ट्रासाउंड जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बिना रेडियोलॉजिस्ट के ही कई अल्ट्रासाउंड केंद्र चल रहे हैं। अभी भी किराये की डिग्री पर लाइसेंस दिलवाने का खेल चल रहा है। 87 अल्ट्रासाउंड केंद्रों का लाइसेंस सीएमओ कार्यालय से जारी किया गया है। इनमें से ज्यादातर केंद्र टेक्नीशियन के भरोसे चल रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में अस्पताल के अंदर संचालन के लिए 15 अल्ट्रासाउंड केंद्रों को लाइसेंस दिया गया है। बाकी ने अलग-अलग स्थानों के लिए लाइसेंस ले रखा है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. एके कुलश्रेष्ठ ने बताया कि जांच से लेकर रिपोर्ट देने तक रेडियोलॉजिस्ट होने चाहिए। मगर ज्यादातर किराये पर किसी न किसी रेडियोलॉजिस्ट की डिग्री लेकर काम चला रहे हैं। अप्रशिक्षित लोग मरीजों की जांच कर उन्हें गलत रिपोर्ट थमा रहे हैं।
वहीं, नोडल ने एक साल में सिर्फ एक अल्ट्रासाउंड केंद्र का लाइसेंस निरस्त किया है। डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि जांच करने जाता हूं तो संचालक ताला बंद कर चले जाते हैं या फिर उनके डॉक्टर उस दिन नहीं आते हैं। इसलिए कार्रवाई नहीं कर पाता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें