फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक नेता दबाकर बैठे हैं अध्यापकों की सेवा पुस्तिका

Sat, 13 Oct 2018 11:21 PM IST
pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक नेता इतने हावी हैं कि डीएम के आदेश के बाद भी अध्यापकों की सेवा पुस्तिका विभाग में जमा करने के बजाय दबाकर बैठे हुए हैं। विभागीय अधिकारी भी सेवा पुस्तिका जमा कराने के बजाय शिक्षक नेताओं के दबाव में नहीं बोल पा रहे हैं।  बेसिक शिक्षा विभाग के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में तैनात अध्यापकों की सेवा पुस्तिका शिक्षक नेताओं ने दबाकर रख ली है। वास्तव में शिक्षकों की सेवा पुस्तिका खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में होनी चाहिए। मगर अध्यापकों के वार्षिक वेतन वृद्धि, एरियर भुगतान में खेल करने के लिए शिक्षक नेताओं ने सेवा पुस्तिका दबाकर रख ली है।
विज्ञापन


इससे चहेते अध्यापकों को एक साल में दो-दो  वार्षिक वेतन वृद्धि लगाने के साथ ही विरोधी अध्यापकों की सेवापुस्तिका में गलत तथ्य अंकित कर दिया जाता है। पीड़ित शिक्षकों ने जब इसकी शिकायत डीएम से की तो सेवापुस्तिका बीएसए कार्यालय में जमा कराने का आदेश दिया। लगभग दो माह का समय बीतने के बाद भी अधिकांश शिक्षक नेताओं ने अभी तक अध्यापकों की सेवापुस्तिका नहीं जमा की है। इधर विभागीय अधिकारी भी शिक्षक नेताओं का खुलकर विरोध नहीं कर पा रहे हैं। इससे अभी तक विभाग में सेवा पुस्तिका नहीं पहुंची है। बीएसए अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सेवा पुस्तिका जमा नहीं करने वाले शिक्षक नेताओं को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें