फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरी बेघरों के लिए रंजीतपुर में बनेंगे पीएम आवास

Sat, 13 Oct 2018 10:59 PM IST
pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। शहर के बेघर परिवारों को प्रधानमंत्री आवास मिलने की उम्मीद जग गई है। शहर के रंजीतपुर चिलबिला में प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण कराने के लिए तीन हेक्टेयर जमीन चिह्नित कर ली गई है। नए साल में भवन का निर्माण भी प्रारंभ हो जाएगा। पहले चरण में 180 परिवारों को पक्की छत मिलेगी। लाभार्थियों का चयन पहले ही विभाग कर चुका है।  वर्ष 2022 तक सभी के  पास अपना मकान होने का सपना साकार होता दिख रहा है। प्रधानमंत्री आवास (शहरी) के तहत आवेदन करने वाले 500 आवेदक ऐसे  हैं, जिनके पास अपना घर बनाने के लिए जमीन ही नहीं है। यह लोग किराए के मकान में वर्षों से रहकर गुजर-बसर कर रहे हैं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री आवास के लिए आवेदन करने वाले इन परिवारों को अभी तक पक्की छत मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही थी। इसका मुख्य कारण शहर के आसपास जमीन नहीं मिलना था। मगर शासन का कड़ा रुख अख्तियार करते ही राजस्व विभाग और नगरीय विकास अभिकरण ने भवन बनाने के  लिए रंजीतपुर चिलबिला में तीन हेक्टेयर जमीन की तलाश कर ली है। वर्ष 2018-19 में 180, 2019-20 में 240 और 2020-21 में 80 आवास का निर्माण करने का लक्ष्य है। इन आवासों का निर्माण होते ही ऊपर से सूची में शामिल लाभार्थियों को आवास का आवंटन किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों की मानें तो नए साल से भवन निर्माण का कार्य प्रारंभ हो जाएगा और वर्ष 2021 तक प्रत्येक दशा में पूरा कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें