फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: 72 घंटे से सर्वर ठप, बिल जमा करने में उपभोक्ताओं को करनी पड़ रही भागदौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के दहिलामऊ विद्युत उपकेंद्र का सर्वर बीते शनिवार से ठप है। 72 घंटे बीतने के बाद भी सर्वर शुरू नहीं हो सका है। जिस कारण बिजली बिल जमा करने के लिए उपभोक्ताओं को बाबागंज विद्युत उपकेंद्र का चक्कर लगाना पड़ रहा है। वहीं, बाबागंज पहुंचे उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में बिल जमा करने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। दहिलामऊ विद्युत उपकेंद्र के अधिकारियों ने सर्वर ठीक कराने के लिए शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ सदर उपखंड में करीब एक लाख बिजली उपभोक्ता हैं। दहिलामऊ, बाबागंज, रुपापुर व कादीपुर विद्युत उपकेंद्र से उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति की जाती है। अन्य उपकेंद्रों पर सर्वर सही से काम कर रहा है लेकिन दहिलामऊ उपकेंद्र का सर्वर शनिवार से ही बंद है। जिससे उपभोक्ताओं को बिल जमा करने में दिक्कत आ रही है।
शुकुलपर निवासी जय प्रकाश मिश्र ने बताया कि वह शनिवार को बिजली बिल जमा कराने के लिए दहिलामऊ उपकेंद्र गए थे। एक घंटे तक बिल जमा करने के लिए खड़े रहे लेकिन सर्वर शुरू नहीं हो सका। सोमवार को बाबागंज उपकेंद्र जाकर बिजली बिल जमा कराया। पूरे ईश्वरनाथ निवासी शुभम कुमार ने बताया कि दो दिन से वह उपकेंद्र के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन सर्वर बंद होने के कारण बिल नहीं जमा हो सका।
विज्ञापन

दहिलामऊ विद्युत उपकेंद्र के जेई विजय सिंह पटेल ने बताया कि शनिवार को सर्वर तकनीकी कारणों से बंद हो गया। बिजली बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं को बाबागंज उपकेंद्र जाकर बिल जमा करने को कहा जा रहा है। सर्वर ठीक कराने के संबंध में उच्च अधिकारियों को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें