फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: डिप्टी आरएमओ को सभापति ने मुख्यालय किया तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। विधान परिषद की वित्तीय एवं प्रशासकीय विलंब समिति के सभापति पवन सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में बैठक हुई। कार्मिकों के भुगतान की सही जानकारी न दे पाने पर सभापति ने डिप्टी आरएमओ को मुख्यालय तलब किया है।
विज्ञापन

वहीं, डीएफओ और डीआईओएस को भी पत्रावली के साथ मुख्यालय उपस्थित होने का आदेश दिया। सभापति ने प्रतापगढ़ और फतेहपुर जनपद के कार्यों की समीक्षा की। जीपीएफ भुगतान में 45 में 44 कर्मियों को भुगतान की सूचना दी गई। आपत्ति निस्तारण का मामला लंबित होने की वजह से संग्रह अमीन राम मिलन यादव को भुगतान नहीं किया गया है। इस पर सभापति ने आपत्ति निस्तारण का निर्देश दिया। गृह विभाग में तीन वर्षों में मृतक आश्रितों के 14 लंबित मामलों पर पत्राचार की कार्रवाई के लिए निर्देश दिया गया। समिति बनाकर मामलों के निस्तारण का आदेश दिया। खाद्य विपणन विभाग के सेवानिवृत्त कार्मिकों के भुगतान की जानकारी न दे पाने पर लंबित पत्रावली के साथ मुख्यालय पर उपस्थित होने का आदेश डिप्टी आरएमओ को दिया गया। डीएफओ और डीआईओएस को भी पत्रावली के साथ मुख्यालय आने का आदेश सभापति ने दिया। एसपी डॉ. अनिल कुमार ने समिति के सदस्य उमेश द्विवेदी को स्मृति चिंह भेंटकर स्वागत किया। इस मौके पर सदर विधायक राजेंद्र मौर्य, बाबागंज विधायक विनोद सरोज, सीआरओ अजय तिवारी मौजूद रहे।
डीएफओ से डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण
बैठक में डीएफओ जेपी श्रीवास्तव के अनुपस्थित रहने पर सभापति ने नाराजगी जताई। डीएफओ के खिलाफ शासन को पत्र लिखने का आदेश डीएम को दिया। डीएम ने डीएफओ से स्पष्टीकरण मांगा है। आईटीआई के नोडल प्रधानाचार्य आलोक कुमार भी अनुपस्थित रहे। नाराजगी जताते हुए सभापति ने प्रधानाचार्य के खिलाफ नोटिस जारी करने का आदेश दिया। पर्यटन अधिकारी कीर्तिमान श्रीवास्तव की अनुपस्थिति पर कारण बताओ नोटिस जारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें