फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से निकलकर अपना नेता चुनें महिलाएं 

Wed, 27 Mar 2019 11:45 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों व तीमारदारों को मतदान करने व मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई - फोटो : प्रतापगढ़
विज्ञापन
 जिला महिला अस्पताल में बुधवार को अमर उजाला के अभियान अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल के तहत मतदाता जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों व मरीजों के साथ आए उनके तीमारदारों को मतदान करने व मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान पहले मतदान फिर जलपान, मतदान ही हमारा अधिकार, देश को सशक्त लोकतंत्र के लिए करना है मतदान जैसे नारे लगाए गए। 
विज्ञापन


जिला महिला अस्पताल की डॉक्टर पारूल सक्सेना ने आशा बहूओं और संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि हमारा मतदान देश का भविष्य तय करेगा। महिलाओं को घर से निकलकर मतदान के दिन अपना नेता चुनना होगा।

आधी आबादी को बूथ तक लाने के लिए हम सभी को घर-घर जाकर लोकतंत्र के महापर्व के मायने समझाने होंगे। उन्हें मतदान के लिए जागरूक करना होगा। ताकि मतदान प्रतिशत में महिलाए पुरुष से पीछे न हों। इस बार पुरुषों के अनुपात में महिलाओं की संख्या अधिक हो। इस मौके पर डॉक्टर पारूल सक्सेना, डॉक्टर वर्तिका सिंह, स्टाफ नर्स अंजूला, नैंसी, रूबी सिंह, सिल्पी सिंह, अनीता, मंजू, ज्ञानमति, शोभा, रेखा, कमला, सुषमा, प्रेमलता, मंजू, बबिता श्रीवास्तव, जानकी, बिटोला, प्रभारी सीएमएस संतोष त्रिपाठी, डा सीएम शुक्ला, अरब आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें