Seeing the rush of passengers in Diwali, sleeper coach increased in Padmavat Express
दिवाली पर्व को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने पद्मावत एक्सप्रेस में एक स्लीपर कोच बढ़ाने का फैसला लिया है। यात्रियों की सहूलियत के लिए 26 से 30 अक्तूबर तक 22 की जगह 23 कोच लगाए जाएंगे। रोजी रोटी के सिलसिले में दिल्ली सहित अलग- अलग राज्यों से दीवाली को लेकर घर लौटने वालों की भारी भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने पद्मावत एक्सप्रेस में एक कोच बढ़ाने का निर्णय लिया है।
दिल्ली रुट पर ट्रेन में सीट को लेकर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में पद्मावत एक्सप्रेस में एक कोच बढ़ने से यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। स्टेशन अधीक्षक शमीम अहमद ने बताया कि जंक्शन से दिल्ली जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस में यात्रियों की भीड़ को देख एक कोच बढ़ाने की मांग उच्च अधिकारियों से की गई थी।
जिसकी अनुमति भी मिल गई है। उन्होंने बताया कि 26 अक्तूबर को त्योहार स्पेशल ट्रेन सवा चार बजे चलकर दूसरे दिन साढ़े छह बजे वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी। 27 को रात साढ़े नौ बजे चलकर वाराणसी की ओर जायेगी। दोनों स्पेशल ट्रेन प्रतापगढ़ जंक्शन से गुजरेंगी।