फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: अस्पताल की प्रगति खराब देख भड़के डीएम, सीएचसी अधीक्षक को हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य समिति की बैठक में शुक्रवार को कालाकांकर सीएचसी की प्रगति खराब देख जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी भड़क उठे। उन्होंने कालाकांकर के सीएचसी अधीक्षक को हटाने का निर्देश दिया। जिससे स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची रही।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अपने कैंप कार्यालय परन स्वास्थ्य समिति की समीक्षा करने के दौरान कालाकांकर सीएचसी की प्रगति खराब देखकर अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार को फटकार लगाई। सीएमओ को निर्देश दिया कि तत्काल उन्हें अधीक्षक पद से हटाकर उनके स्थान पर वरिष्ठ चिकित्सक की तैनाती की जाए।
रानीगंज सीएचसी अधीक्षक ने बैठक में बताया कि सीएचसी परिसर में अवैध रूप से जन औषधि केंद्र का संचालन बीते पांच वर्षों से हो रहा है। यह सुनते ही डीएम ने सीएमओ को आदेश दिया कि एसडीएम रानीगंज और सीओ रानीगंज के साथ 24 घंटे के भीतर जन औषधि केंद्र बंद कराएं। कार्यवृत्त सही न मिलने पर खफा सीडीओ डॉ. दिव्या मिश्र ने भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की क्लास लगाई।
विज्ञापन

इस दौरान सीएमओ डॉ. एएन प्रसाद, अपर सीएमओ डॉ. एएन राय, डिप्टी सीएमओ डाॅ. राजेश कुमार, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. एस हैदर, जिला सहायक प्रतिरक्षाधिकारी महेश सिंह, विवेक मिश्र, अंजनी श्रीवास्तव, आरजी चौधरी सहित ब्लाक स्तरीय 17 सीएचसी अधीक्षक मौजूद रहे।



मुशायरा-कवि सम्मेलन आज
प्रतापगढ़। शहर के लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज परिसर में शनिवार रात आठ बजे ऑल इंडिया मुशायरा व कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में बिहारी लाल अंबर, दयाशंकर शुक्ल, मखदूम फूलपुरी, परवाना प्रतापगढ़ी, फैसल मेरठी, मीरा तिवारी, इमराना अदीब, रवींद्र अजनबी, मुजावर मालेगांवी समेत अन्य कवि का शायर शिरकत करेंगे। आयोजक नियाज प्रतापगढ़ी व संयोजक गजेंद्र सिंह ने बताया कि मुशायरा व कवि सम्मेलन में कई जनपदों के कवि व शायर पहुंचेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें