अपनी अलग पुलिसिंग स्टाइल के लिए जाने जाने वाले रामगंज चौकी इंचार्ज लक्ष्मीकान्त सेंगर चर्चा में हैं। वह पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र के भ्रमण पर थे तभी उनकी निगाह राम जानकी मंदिर के सामने के तालाब पर पड़ी। इसमें गंदगी देख वह वर्दी उतारकर वह उसकी सफाई के लिए तालाब में उतर गए।
इसके बाद सिपाही भी तालाब में उतरे। फिर क्या था पुलिस वालों को तालाब में सफाई करते देख आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे और तालाब में पड़े प्लास्टिक, काई, घास आदि निकालकर बाहर किया। चौकी इंचार्ज के इस पहल की सराहना क्षेत्र में हो रही है।