फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर से हटाएंगे अनुच्छेद 370 : अमित शाह 

Mon, 29 Apr 2019 11:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूराे, प्रतापगढ़
विज्ञापन
लीलापुर के मिश्रपुर में आयोजित भाजपा की जनसभा में बोलते राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह। - फोटो : प्रतापगढ़
विज्ञापन
 भाजपा प्रत्याशी संगमलाल गुप्ता के समर्थन में सोमवार को विश्वनाथगंज विधानसभा के मिश्रपुर की बाग लीलापुर में आयोजित जनसभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ गठबंधन पर भी हमलावर रहे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राहुल बाबा एंड कंपनी कश्मीर को देश से अलग करना चाहती है, लेकिन भाजपा यह नहीं होने देगी। एक देश में दो प्रधानमंत्री नहीं हो सकते। सरकार बनने पर हम कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाएंगे। यह हमारे संकल्प पत्र में भी है। कश्मीर में शांति के लिए यह जरूरी है। 

शाह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि मायावती कहती हैं कि मोदी नकली पिछड़े हैं। वह सही कहती हैं। मोदी पिछड़े नहीं बल्कि अति पिछड़े और अति गरीब वर्ग से हैं। भाजपा की सरकार ने पिछड़ों और दलितों का आरक्षण कम किए बिना सवर्णों को भी दस प्रतिशत आरक्षण दिया है।
विज्ञापन


माया-अखिलेश और राहुल सब एक तरफ हैं तो दूसरी तरफ मोदी हैं। महागठबंधन के पास इसका जवाब नहीं है कि उनका प्रधानमंत्री कौन होगा। शाह ने चुटकी लेते हुए कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने पर सोमवार को मायावती, मंगलवार को अखिलेश, बुधवार को ममता, गुरुवार को चंद्रबाबू नायडू, शुक्रवार को देवगौड़ा प्रधानमंत्री होंगे और रविवार को देश छुट्टी पर चला जाएगा।

कांग्रेस ने यूपी में 55 और बुआ-भतीजे की पार्टी ने 25 वर्ष तक शासन किया, लेकिन यूपी को कुछ नही मिला। मोदी ने पांच साल के अंदर जो कर दिखाया वह राहुल की पांच पीढ़ियों ने नहीं किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें