फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बकायेदारों का कनेक्शन काटने पहुंची टीम से हाथापाई, दौड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत कोहड़ौर कस्बे में रविवार की सुबह बिजली बिल का बकाया वसूलने के लिए विभागीय टीम पहुंची। बकायेदारों का कनेक्शन काटने पर हंगामा हो गया। देखते ही देखते उग्र लोगों ने कर्मचारियों के साथ हाथापाई करते हुए दौड़ा लिया।
विज्ञापन

जेई की शिकायत पर पहुंची पुलिस एक आरोपी को अपने साथ ले गई। जिसका बाद में शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया।
कस्बे में रविवार की सुबह करीब नौ बजे जेई सोहराब अहमद ने टीम के साथ बकाया वसूली करने पहुंचे। जेई के अनुसार उपभोक्ता हीरालाल के मकान में छानबीन के दौरान ही मोहल्ले के पंकज, नंदलाल समेत दस अज्ञात लोग पहुंचकर हंगामा करने लगे।
मना करने पर मारपीट करते हुए टीम को दौड़ा लिया। जिससे वसूली का कार्य प्रभावित हो गया।
जेई की शिकायत पर पहुंची पुलिस एक व्यक्ति को अपने साथ ले गई। तहरीर मिलने पर पुलिस ने दो नामजद व 10 अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए पंकज का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया।
विज्ञापन

इधर कस्बे की रहने वाली रचना जायसवाल ने पुलिस को तहरीर देते हुए जेई मोहम्मद सोहराब व चार लाइनमैन के खिलाफ अभद्रता व कार्रवाई में भेदभाव का आरोप लगाया। उसने जेई पर तीन हजार रुपये मांगने का भी आरोप लगाया।
छह हजार बकाया होने पर जबरन कनेक्शन कटवा दिया। कोहड़ौर थानाध्यक्ष राधेश्याम ने बताया कि जेई की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया। महिला की तहरीर पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें