फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: एसटीएफ कानपुर के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलीपपुर के रसोइया में सड़क किनारे ट्रक मालिक के अचेत अवस्था में मिलने के मामले में पुलिस ने करीब एक वर्ष पूर्व केस दर्ज किया था। जिसमें पीड़ित द्वारा अपने छह साथियों के साथ मिलकर थाना कुंडा क्षेत्र के एक थोक व्यापारी के 500 बोरी गेहूं को चोरी किया था। बेहोश मिले व्यक्ति के ट्रक पर कुंडा के बाबूगंज से गेहूं लादकर विजय रोलर फ्लोर मिल हैदराबाद के लिए निकला था। उसे आरोपियों ने जौनपुर में बेच लिया गया। इस घटना में फरार चल रहे 50 हजार के इनामी रानीगंज के मुनी का पुरवा निवासी शमसाद को कानपुर एसटीएफ ने रविवार को दोहरी तिराहा इटवा के करीब से पकड़ लिया। सीओ पट्टी मनोज रघुवंशी ने बताया कि 50 हजार के इनामी की तलाश में पुलिस टीम काफी दिनों से लगी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें