फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: चिलचिलाती धूप ने लोगों को सताया, पारा 40 डिग्री के पार

Wed, 24 Apr 2024 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चिलचिलाती धूप ने लोगों को खूब सताया, पारा 40 डिग्री के पार
विज्ञापन


न्यूनतम 1.5 और अधिकतम 0.5 डिग्री बढ़ गया तापमान, सेहत पर गर्मी पड़ रही भारी
प्रतापगढ़। गर्मी का सितम जारी है। चिलचिलाती धूप के साथ धूल भरी हवाओं की वजह से लोग परेशान हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार चला गया। घर से बाहर निकले लोगों को उमस भरी गर्मी सताती रही।
सोमवार को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम 39.5 डिग्री सेल्सियस था, जो मंगलवार को बढ़कर न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री और अधिकतम 40.01 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। रात का न्यूनतम तापमान बढ़ने से लोगों को गर्मी सता रही है। कूलर, पंखा और एसी चलाए बिना सोना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




गर्मी का सितम इस कदर बढ़ा है कि सुबह आठ बजे से ही धूप चुभने लगी है। ऐसे में दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है, लोग जरूरी काम से ही घर से बाहर निकल रहे हैं। दोपहर 11 बजने के बाद धूप में निकलने वालों की हालत खराब हो रही है। बस स्टैंड , रेलवे स्टेशन पर लोग गर्मी में परेशान दिखे। किसी ने ठंडा पानी पीकर तो किसी ने गन्ने का रस पीकर अपनी प्यास बुझाई। ट्रेन और बस से उतरने वाले यात्री पानी खोजते रहे। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि गर्मी का दौर अभी कुछ दिनों तक जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें