फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाड़ के कटीले तार में फंसी स्कूटी, कट गया राजमिस्त्री का गला

विज्ञापन
मृतक रोहित वर्मा। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
अंतू थाना क्षेत्र के बराछा गांव में सड़क किनारे खेत में लगे कटीले तार के बाड़ में फंसकर एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। उसकी स्कूटी अनियंत्रित होकर कटीले तार में फंस गई। इस दौरान उसका गला कट गया। घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी मौत से घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के बराछा निवासी रोहित वर्मा (28) राजमिस्त्री का काम करता था। इन दिनों वह खाली बैठा था। किसी ने उसे जानकारी दी कि अंतू थाना के बैजलपुर में निर्माणाधीन मकान में राजमिस्त्री की जरूरत है। इस पर रोहित अपनी स्कूटी से बैजलपुर गांव पहुंचा। यहां बातचीत करने के बाद वह घर लौट रहा था। बैजलपुर गांव के बाहर किसानों ने फसल को आवारा जानवरों से बचाने के लिए चारों तरफ कटीले तारों की बाड़ लगा रखी है। रोहित अचानक अनियंत्रित होकर स्कूटी लेकर बाड़ से जा टकराया।
वह कटीले तारों के बीच बुरी तरह उलझ गया और उसकी गर्दन कट गई। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची अंतू पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि मृतक के माता-पिता की पहले ही मौत हो गई है। उसकी 5 साल की एक बेटी है। पत्नी करीब 2 साल पहले उसे छोड़ कर चली गई थी। वह भाइयों के साथ रहता था। खबर मिलने के बाद परिवार के साथ रिश्तेदार पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें