मानधाता के नेवाड़ी स्थित सकरनी नदी का पुनरोद्धार ग्राम्य विकास विभाग ने मनरेगा से कराया है। कार्य पूरा होने के बाद छठवें राष्ट्रीय जल अवार्ड के लिए जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग में आवेदन किया गया है।
विज्ञापन
आवेदन प्राप्त होने के बाद विभाग ने स्थलीय सत्यापन के लिए एक वैज्ञानिक के साथ नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी है। शुक्रवार को वैज्ञानिक जगदंबा प्रसाद के साथ नोडल अधिकारी शरद केसरवानी नेवाड़ी गांव पहुंचेंगे। पहले व्यवस्था चाक चौबंद करने के लिए ग्राम्य विकास और मनरेगा विभाग के अधिकारी नेवाड़ी गांव में डटे रहे।
परियोजना निदेशक दयाराम यादव के साथ डीसी मनरेगा अश्वनी सोनकर सकरनी नदी स्थल पहुंचकर स्थिति का आंकलन किया। नोडल अधिकारी और वैज्ञानिक के स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली गई है।