फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने तैयार किया स्वचालित गेट

Sat, 06 Dec 2014 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। अष्टभुजानगर में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी में नन्हें बच्चों ने जब अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया तो सभी ने दांतों तले उंगलियां दबा ली। चार बच्चों के समूह ने रेल महकमे के लिए मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर मददगार साबित होने वाले स्वचालित गेट का मॉडल तैयार किया है। 
विज्ञापन


चार बच्चों के समूह के इस मॉडल को अधिकारी और अभिभावक निहारते रहे। शहर के अष्टभुजानगर में शनिवार को आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में स्कूल के बच्चों ने अपनी पूरी क्षमता का प्रदर्शन करते हुए एक से बढ़कर एक मॉडल दिखाया। जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया तो बच्चे तालियों के साथ मुस्करा उठे।


आलिया खान, आस्था सिंह, श्वेता श्रीवास्तव, जया सिंह ने मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर हादसों को रोकने के लिए स्वत: बंद और खुलने वाले गेट का मॉडल बनाया था। डीएम ने बच्चों से मॉडल और उसके उपयोग की जानकारी हासिल की। बच्चों के जानकारी भरे जवाब को सुनकर डीएम दंग रह गए। निर्णायकों ने स्वचालित गेट के मॉडल को प्रथम, अखंड प्रताप ग्रुप को दूसरा और नंदकिशोर ग्रुप को तीसरा स्थान दिया। जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी, एसडीएम सदर जेपी मिश्र और प्रिंसिपल डा. प्रभात शर्मा ने बच्चों के प्रयास की सराहना की। इस मौके पर सोनी गुप्ता, शिशिर श्रीवास्तव, विनय पांडेय, दीपक सहाय, प्रदीप शर्मा, अजय शर्मा,सविता द्विवेदी, सपना पांडेय, जूली सिंह, ओम मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें