कोहडौर थाने के मदाफरपुर में मृत रामकृपाल सरोज। फाइल फोटो
- फोटो : PRATAPGARH
कोहड़ौर थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में घरेलू कलह से तंग होकर स्कूल संचालक रामकृपाल (42) ने घर के पीछे फांसी लगाकर जान दे दी। जिससे घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मदाफरपुर बाजार निवासर रामकृपाल ने जीपीएस कान्वेंट स्कूल खोल रखा है। रविवार को घरवालों से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। सोमवार की सुबह वह घर से बाहर निकला। इधर उधर देखने के बाद घर के पीछे चला गया। जहां जामुन के पेड़ से रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद परिवार के लोगों की नजर पड़ी।
शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोगों की मदद से परिजनों ने शव को नीचे उतारा। हालांकि तब तक उसकी सांसें थम चुकी थी। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के तीन बेटे हैं।