फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दोपहर बाद ब्लाकों में चश्पा होगी आरक्षण सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आरक्षण सूची फाइनल करने में अफसरों ने सोमवार को पूरी ताकत झोंक दी। पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में तैयार चार्ट मंगलवार को ब्लॉकों में चस्पा होगी। सीटों का आरक्षण जानने के लिए विकास भवन से लेकर ब्लॉकों में भावी उम्मीदवारों का जमघट लगा रहा।
विज्ञापन

जिले के 1193 ग्राम पंचायतों में 197 सामान्य, 92 अनुसूचित जाति और 113 पिछड़ी जाति, 165 एससी पुरुष, 207 पिछड़ी जाति पुरुष, 419 सीटों को अनारक्षित किया गया है। 1434 बीडीसी सदस्य, 58 जिला पंचायत सदस्यों के वार्ड आरक्षण की सूची मंगलवार दोपहर तक ब्लॉक मुख्यालयों में चस्पा हो जाएगी। सोमवार को दिन भर विकास भवन में अफसर आरक्षण की सूची को अंतिम रूप देने में माथापच्ची करते रहे।
अफसरों का दावा है कि आरक्षण सूची तैयार हो गई है। जिस पर डीएम ने अपनी मुहर भी लगा दी है। मंगलवार को आरक्षण सूची ब्लाकों में चस्पा हो जाएगी। आरक्षण सूची पर आपत्ति दाखिल करने के लिए ब्लॉकों में 4 से 8 मार्च तक आपत्तियां ली जाएंगी। आपत्तियों को 9 मार्च तक एकत्रित कर मुख्यालय में निस्तारित किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम द्वारा 13 और 14 मार्च को परीक्षण के बाद अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। जिसे शासन द्वारा 15 मार्च को अंतिम रूप दिया जाएगा। इधर सोमवार को ब्लाकों में दावेदार कर्मचारियों से आरक्षण की जानकारी करते रहे। सदर ब्लाक में देरशाम तक लोगों का जमावड़ा लगा रहा। ब्लॉकों में मौजूद लोग सबसे अधिक प्रधान पद के आरक्षण की स्थिति जानने को लेकर उत्सुक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें