फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: आज से शुरू होगा स्कूल चलो अभियान, दो चरणों में दाखिले की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों में दाखिला बढ़ाने के लिए बुधवार से स्कूल चलो अभियान की शुरुआत होगी। दो चरणों में आयोजित होने वाले अभियान का समापन 15 जुलाई को होगा। अभियान को सफल बनाने को बेसिक शिक्षा विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन

जिले में 2372 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। अभियान के प्रथम चरण की शुरुआत एक अप्रैल से होगी। पहले चरण का समापन 15 अप्रैल को होगा। वहीं, दूसरे चरण की शुरुआत एक जुलाई से शुरू होकर 15 जुलाई को समाप्त होगी। शत प्रतिशत बच्चों को विद्यालय से जोड़ने के लिए डीएम शिव सहाय अवस्थी ने निर्देश दिए हैं।
बैनर, होर्डिंग, हैंडबिल के माध्यम से अभियान का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। प्रचार वाहनों के माध्यम से गांव-गांव अभिभावकों को जागरूक भी किया जाएगा। आंगनबाड़ी केंद्रों एवं बाल वाटिकाओं में तीन से छह आयु वर्ग के बच्चों का नामांकन किया जाएगा।
विज्ञापन

अधिक नामांकन करने वाले विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को सम्मानित करने की भी कार्य योजना तैयार की गई है। किसी भी बच्चे को जन्म प्रमाण-पत्र व आधार कार्ड संबंधी दस्तावेजों के अभाव में दाखिले से वंचित नहीं किया जाएगा। बीएसए भूपेंद्र सिंह ने कहा कि छह से 14 वर्ष के सभी बच्चों का निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें