फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: वाराणसी से लौट रही स्कूल बस डिवाइडर से टकराई, 40 घायल

Thu, 05 Nov 2026 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
शै​​क्षिक भ्रमण से लौट रहे सड़क हादसे में घायल बच्चे का जौनपुर अस्पताल में इलाज करते चिकित्सक। 
विज्ञापन
सैफाबाद (जहानाबाद) स्थित कमला गोविंद प्रसाद एजुकेशनल इंस्टीट्यूट की स्कूल बस बुधवार रात हादसे का शिकार हो गई। जौनपुर के बक्सा थाना क्षेत्र स्थित अलीगंज बाजार के पास बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में सवार 36 स्कूली बच्चों समेत कुल 40 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

कमला गोविंद प्रसाद एजुकेशनल इंस्टीट्यूट की बस बुधवार सुबह आठ बजे छात्र-छात्राओं को शैक्षिक भ्रमण के लिए वाराणसी गई थी। दिनभर भ्रमण के बाद रात में बस वापस प्रतापगढ़ लौट रही थी।
रात नौ बजे जैसे ही बस जौनपुर के बक्सा थानांतर्गत अलीगंज बाजार के समीप पहुंची कि अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जोरदार टक्कर होते ही बच्चे एक-दूसरे पर जा गिरे और जोर-जोर से रोने-चिल्लाने लगे। एंबुलेंस से घायल बच्चों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, हादसे की जानकारी के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। रोते-बिलखते परिजन देर रात जौनपुर अस्पताल अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

जौनपुर में सड़क हादसा हुआ है। विद्यालय संचालक से पूछताछ की गई है। बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी भी ली जा रही है। -प्रदीप सिंह, सीओ पट्टी

शैक्षिक भ्रमण से लौट रहे सड़क हादसे में घायल बच्चे का जौनपुर अस्पताल में इलाज करते चिकित्सक। 

शैक्षिक भ्रमण से लौट रहे सड़क हादसे में घायल बच्चे का जौनपुर अस्पताल में इलाज करते चिकित्सक। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें