फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: हाईवे पर ट्रेलर की टक्कर से स्कूली बस चालक और कंडक्टर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज- अयोध्या राजमार्ग पर कोहड़ौर थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के करीब बुधवार की सुबह अनियंत्रित ट्रेलर ने स्कूली बस में टक्कर मार दिया। हादसे में बस चालक और कंडक्टर की मौत हो गई। खबर मिलने पर रोते बिलखते परिजन अस्पताल पहुंचे। चालक बच्चों को लेने के लिए कोहड़ौर आ रहा था। घटना के समय बस में कोई भी बच्चा नहीं बैठा था।
विज्ञापन

अमेठी के दुर्गागंज में अयोध्या- प्रयागराज हाईवे पर जयपुरिया स्कूल की बस बुधवार की सुबह बच्चों को लेने के लिए कोहड़ौर आ रही थी। बस सुल्तानपुर देहात कोतवाली के पूरे महोबाशाह के रहने वाले 48 वर्षीय राजितराम यादव चला रहे थे। बस पर सुल्तानपुर के ही पीपरपुर कैथा निवासी 65 वर्षीय कंडक्टर शिवमूर्ति तिवारी बैठे थे।
कोहड़ौर बाजार से पहले टोल प्लाजा के पास सुल्तानपुर की ओर जा रहे ट्रेलर ने दाहिने छोर पर जाकर बस में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ट्रेलर करीब 50 मीटर दूर गड्ढे में चला गया। घटना के बाद मौका पाकर उसका चालक भाग निकला। गंभीर रूप से घायल चालक राजितराम व शिवमूर्ति को उपचार के लिए सीएचसी कोहड़ौर से मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राधेश्याम ने बताया कि सुल्तानपुर की ओर जा रहे ट्रेलर के चालक को नींद की झपकी आ गई। रफ्तार तेज होने के कारण ट्रेलर दाहिने छोर जाकर बस को टक्कर मार दिया। मृतक चालक के भाई की तहरीर पर अज्ञात ट्रेलर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।



बच्चे करते रहे बस का इंतजार
स्कूली बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी से अंजान बच्चों को लेकर उनके अभिभावक बाजार में खड़े थे। निर्धारित समय से विलंब होने पर बच्चों के परिजन कॉलेज में पूछताछ करने लगे। तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। इसके बाद परिजन बच्चों को लेकर घर चले गए। गनीमत की बात रही कि घटना के समय बस में बच्चे नहीं सवार थे।


टक्कर लगने के बाद बस से नीचे गिर पड़ा कंडक्टर
कोहड़ौर टोल प्लाजा के पास अनियंत्रित ट्रेलर ने दाहिने छोर पर जाकर स्कूली बस में टक्कर मारी। जोरदार टक्कर के बाद बस में सवार कंडक्टर शिवमूर्ति सड़क पर गिर पड़ा। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें