फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागज पर खोद दिए 22 तालाब

Fri, 27 May 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंचाई और जलसंसाधन विभाग ने कागजों पर ही 22 तालाबों की खुदाई कर डाली है। जबकि हकीकत में अभी तक एक भी तालाब धरातल पर नहीं दिख रहे हैं। इतना ही नहीं जिन तालाबों को विभाग अपना बता रहा है वास्तविकता में वह मनरेगा के तहत पहले ही खोदे जा चुके हैं। बरसात के  पानी को संरक्षित करने के लिए जिले में तालाबों की खुदाई और उन्हें बचाने के लिए मुहिम प्रारंभ की गई है। इसके लिए जिले के सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग को सांगीपुर और लालगंज विकास खंड में 39 तालाब खोदने का लक्ष्य दिया गया था । आईडब्लूडीपी योजना के तहत खुदने वाले इन तालाबों की लागत अधिकतम 7.50 लाख और कम से कम तीन लाख रुपये रखी गई है।
विज्ञापन


अभी तक  विभागीय अधिकारी तालाबों की खुदाई के लिए बजट नहीं मिलने की बात कह रहे थे। मगर, 24 मई को सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में इस बात का खुलासा कर सभी को चौंका दिया कि  उसने 22 तालाबों को खुदवाकर पान्री भी भरवा दिया है। उनके द्वारा वर्ष 2014-15 में 06 और वर्ष 2015-16 में 16 तालाबों की खुदाई करने का दावा किया गया है। गुरुवार को कार्यालय में मौजूद भूमि संरक्षण अधिकारी से जब तालाबों की सूची मांगी गई तो वह हक्के-बक्के रह गए। थोड़ी देर सोचने के बाद पहाड़पुर गांव के एक तालाब का नाम बताया। जब गांव के लोगों से इसकी जानकारी ली गई तो पता चला कि उस तालाब की खुदाई मनरेगा के तहत पूर्व में हो चुकी है। फिलहाल मामले की जांच हुई तो सारी कहानी अपने आप सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें