फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: ठगी की जांच करने पहुंची एसबीआई प्रयागराज की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्म संचालक से हुई ठगी की जांच करने सोमवार को एसबीआई प्रयागराज की टीम बाबूगंज पहुंची। टीम पहुंचने पर कर्मचारियों में खलबली मच गई। जांच टीम के अफसरों ने शाखा प्रबंधक को साक्ष्य प्रस्तुत करने निर्देश दिए। अंतू थाना क्षेत्र के गोकुलपुर निवासी संजय सिंह फर्म संचालक हैं। उनका बाबूगंज स्थित एसबीआई बैंक शाखा में खाता है। आरोप है कि तीन अप्रैल 2025 को आरटीजीएस करने के लिए फार्म जमा किया था।
विज्ञापन

फार्म का मिलान करने वाले लिपिक और शाखा प्रबंधक ने 84 हजार रुपये दूसरे व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर कर दिए। जानकारी होने पर पूछताछ के लिए बैंक शाखा पहुंचे। शाखा प्रबंधक ने जल्द ही पैसा वापस करने की बात कही। बावजूद इसके उनका पैसा वापस नहीं किया गया।
पीड़ित ने मामले की शिकायत बैंक के उच्च अधिकारियों से की। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए बैंक के अफसरों की टीम सोमवार को बैंक शाखा बाबूगंज पहुंची। कर्मचारी और शाखा प्रबंधक से अफसर पूछताछ करते रहे। अफसरों ने रुपये ट्रांसफर से संबंधित साक्ष्य उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं। जांच करने पहुंचे अधिकारी व बैंक प्रबंधक मामले में कुछ भी बोलने से मना कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें