फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: दुनिया की समस्याओं का समाधान है संघ की शाखा

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएसएस की ओर से श्रीराम जानकी मंदिर महुली में माधव शाखा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला कार्यवाह हेमंत कुमार ने कहा कि संघ की शाखा व्यक्ति निर्माण की कार्यशाला है। शाखा के प्रति हमें प्रतिबद्ध ,कटिबद्ध और प्रतिरूप होना चाहिए।
विज्ञापन

जिला कार्यवाह ने आगे कहा कि इस एक घंटे की शाखा के माध्यम से ही आज देश में बड़े परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं। जिसकी हमने सदियों से प्रतीक्षा की थी। उन्होंने कहा कि विजय दशमी उत्सव 2024 से संघ अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर चुका है। यह सभी स्वयंसेवकों के लिए गौरव का विषय है कि एक ध्येय के लिए निरंतर बढ़ते हुए संघ ने अपने 99 वर्ष पूर्ण कर लिए है।
कार्यक्रम के दौरान जिला कार्यवाह ने पंच प्रण यानी कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्वभाव का जागरण और नागरिक कर्तव्य का पालन करने और उसे अपने जीवन में उतारने का आग्रह किया। शाखा कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने आसन, योग, संचलन और समता का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में काशी प्रांत के घुमंतू कार्य संयोजक शशिभाल त्रिपाठी, विभाग कार्यवाह हरीश, जिला प्रचार प्रमुख अंकुर श्रीवास्तव, जिला सेवा प्रमुख राजेश कुमार, अंकित श्रीवास्तव, रामचंद्र, तीर्थराज तिवारी, शोभनाथ उमरवैश्य, संजय गुप्ता, दिवाकर सिंह, सभासद दीपक, श्रीराम गुप्ता, राजकुमार गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें