नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक चौरही के पास से गुजरने वाली रेलवे लाइन बस्ती को जाने वाले रास्ते पर रेलवे फाटक है। फाटक हमेशा बंद रहता है। इससे आमजन को आने जाने में काफी दिक्कत आती है।
रेलवे फाटक पर दो गेटमैन कार्यरत हैं। उनकी ड्यूटी 12-12 घंटे की रहती है। भारी वाहन आने पर ही फाटक खुलता है। साइकिल या मोटरसाइकिल से जाने वाले लोगों को पैदल या झुक कर जाना पड़ता है। फाटक बंद रहने से लोगों को पता नहीं चलता कि ट्रेन आ रही है की नहीं।
इस कारण दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। इस संबंध में गेट मैन ने बताया कि फाटक भारी वाहन आने पर ही खुलेगा। क्षेत्र के गणपत सहाय गुप्ता कहना है कि फाटक बंद रहने से आम जनमानस को बड़ी कठिनाई होती है।
नीरज कुमार का कहना है की रेलवे फाटक बंद रहने से नगर पंचायत वासियों को बहुत समस्या होती है। अगर कोई भी व्यक्ति सिर पर बोझ रखकर आता है तो उसे बोझ उतरकर ले जाना पड़ता हैं।
बाबूलाल का कहना है कि रेलवे फाटक बंद रहने से बहुत दिक्कत होती है। दो-दो रेलवे कर्मचारी रहने के बाद भी फाटक बंद रहता है। सरकार इनको फालतू पैसा दे रही है। लोगों को इनसे कोई सुविधा नहीं मिल रही है। संवाद