फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सांगापट्टी के पुरोहित की नागपुर सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के सांगापट्टी निवासी पुरोहित कमला प्रसाद तिवारी की नागपुर में सड़क हादसे में मौत हो गई। खबर घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। शव लेने के लिए परिजन नागपुर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

सांगापट्टी निवासी 57 वर्षीय कमला प्रसाद तिवारी करीब 10 वर्ष से महाराष्ट्र के नागपुर महानगर में स्थित प्राचीन मंदिर पर पुजारी के साथ पुरोहित का काम करते थे। रविवार की देर शाम किसी काम से वह सड़क पार कर रहे थे। तभी बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना के बाद बाइक सवार वहां से भाग निकला।
आसपास के लोगों ने घायल पुरोहित को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। पुरोहित की मौत की खबर घर पहुंचते ही पत्नी कुसुम व बेटा आशीष रोने बिलखने लगे। परिवार के लोगों के साथ आशीष तिवारी नागपुर के लिए रवाना हो गए। परिजनों के अनुसार सोमवार देर रात तक शव घर पहुंचेगा। मंगलवार को प्रयागराज के दारागंज घाट पर अंतिम संस्कार होगा। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के गांव के लोग संवेदना जताने पहुंचते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें