फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: स्टार प्रचारकों पर भरोसा संगम को पड़ा भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में स्टार प्रचारकाें पर स्थानीय नेताओं को प्राथमिकता नहीं देना भाजपा प्रत्याशी को भारी पड़ गया। स्थानीय नेताओं की नाराजगी की अनदेखी से पार्टी नेताओं में दूरी बढ़ती गई। कई बार विरोध हुआ तो भी उसे अनदेखा कर दिया गया। आपसी मनमुटाव को समय रहते मिलकर दूर किया गया होता तो नतीजे कुछ और होते।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी संगमलाल गुप्ता की लोकसभा चुनाव में हुई हार ने पार्टी के अंदर की कलह को जगजाहिर कर दिया। जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशी को अपनी ही पार्टी के पूर्व विधायकों व मंत्रियों का समर्थन नहीं मिला। जनसभाओं में मंच पर तो वह साथ नजर आए, पर दिल में गांठ कायम रही। पर्दे के पीछे अपने प्रत्याशी की जमीन अपने ही वरिष्ठ नेता व विधायक खिसकाते रहे। संगठन भी पूरे चुनाव में प्रत्याशी से छिटका-छिटका ही रहा। इसका नतीजा यह हुआ कि भाजपा प्रत्याशी को जिन विधानसभाओं में मजबूती मिलनी चाहिए थी वहां पर वह कमजोर रहे। बात पट्टी विधानसभा की करें या फिर रानीगंज की हालत वैसे की बने रहे। पूर्व विधायकों की नाराजगी का नतीजा रहा कि किसी ने खुलकर विरोध भले ही नहीं किया हो, लेकिन लोकसभा चुनाव में अपने ही नेताओं व पूर्व विधायकों का भीतरघात भाजपा को ले डूबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें