सई नदी में तीन किशोरों के डूबने के बाद रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला।
लालगंज थाना क्षेत्र के रानीगंज अजगरा तेलियाही गांव निवासी धीरज कुमार तिवारी के दो बेटे आदर्श दुबे (14) और आदित्य दुबे (12) अपने ननिहाल रानीगंज क्षेत्र के मऊ गांव में आए थे। बुधवार को दोनों भाई अपने मौसेरे भाई शिवम पांडेय (16) के साथ मऊ जामताली गांव में सई नदी में स्ननान करने के लिए गए थे।नहाते समय तीनों गहराई में चले गए और डूबने लगे। यह देख साथ में स्नान कर रहे बच्चों ने शोर गुल मचाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों े जब तक तीनों को बाहर निकाला उनकी सांसें थम गई थीं। इससे परिवार में कोहराम सा मच गया।
तीनों बच्चे ननिहाल में आए थे। दो सगे भाई हैं जबकि तीसरा मौसेरा भाई है। आदर्श दुबे (14) और आदित्य दुबे (12) पुत्र धीरज दुबे निवासी रानीगंज अजगरा लालगंज के रहने वाले हैं। दोनों बच्चे अपनी मां सीमा दुबे के साथ ननिहाल रानीगंज थाना क्षेत्र के मऊ गांव में संजय तिवारी पुत्र बद्रीनाथ के आए थे। तीसरा किशोर शिवम पांडेय (16) पुत्र संतोष पांडे निवासी कापा थाना कंधई यह भी अपने ननिहाल मां संगीता के साथ आया हुआ था। तीनों बच्चे खेलने की बात कहकर घर से बाहर निकले और परिजनों को बिना बताए ही नहाने के लिए सई नदी के घाट पर पहुंच गए।