संडवा चंद्रिका विजेता और मंगरौरा की टीम को मिला उपविजेता का खिताब
तीन दिवसीय प्रतियोगिता का हुआ समापन, वित्त एवं लेखाधिकारी ने बांटा पुरस्कार
जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में संडवा चंद्रिका के बच्चों ने विजेता और मंगरौरा ब्लाक के बच्चों ने उपविजेता का खिताब हासिल किया है। समापन अतिथि के रूप में पहुंचे वित्त एवं लेखाधिकारी रमेश सिंह ने विजेता टीम के कप्टान सुदीप पांडेय को शील्ड प्रदान किया। प्रतियोगिता में स्थान बनाने वाले बच्चों को पुरस्कृत कर उत्साह वर्धन किया।
शहर के स्टेडियम में शुक्रवार को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तीन दिन से चल रही प्रतियोगिता में 14 विकास खंडों के बच्चों ने प्रतिभाग कर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। अंतिम दिन हुई पीटी मार्चिंग में कुंडा ब्लाक प्रथम, मानधाता दूसरे और समूहगान, एकांकी में मानधाता प्रथम और कुंडा दूसरे स्थान पर रहा। संपूर्ण प्रतियोगिता में 104 अंक पाकर संडवा चंद्रिका की टीम को विजेता और 84 अंक पाकर मंगरौरा की टीम दूसरे स्थान पर रही। वित्त एवं लेखाधिकारी रमेश सिंह ने बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर राम कुमार सिंह, सुशील सिंह, बीके सिंह गौतम, रघुराज बहादुर सिंह, सुरेश बहादुर सिंह, संजय सिंह, सुरेंद्र पांडेय, प्रभाशंकर पांडेय, राजेश सिंह, इंद्रसेन सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
जनपदीय बालक्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने आए बच्चों को मैजिक लोडर में भेड़-बकरियों की तरह ठूंसकर भेजा गया। प्रतियोगिता समाप्त होने पर पट्टी के शिक्षकों ने लोडर बुलाया और बच्चों को लेकर चलते बने। पहले तो बच्चे लोडर से जाने को तैयार नहीं थे, मगर जब पता चला कि दूसरा वाहन नहीं है तो बच्चे मजबूरी में लोडर पर बैठने को तैयार हुए।
स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में विजेता संडवा चंडिका टीम शील्ड के साथ- फोटो : PRATAPGARH