फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारौं में 20 लोगों की सैंपलिंग, गोगौर में 421 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद से गांव में सख्ती हो गई है। गांव को सील करने के साथ ही सर्वे किया जा रहा है। इसी क्रम में बारौ के देवीदीन का पुरवा में 20 लोगों की सैंपलिंग की गई, वहीं गोगौर में परिवारों का सर्वे करने के साथ ही 421 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई।
विज्ञापन

बिहार विकास खंड के गोगौर गांव में एक युवक की प्रयागराज में कोरोना सैंपलिंग में पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। दो दिन बाद उसकी वहीं पर मौत हो गई। इसके चलते पूरे गांव को सील करते हुए सैनिटाइजेशन शुरू कर दिया गया। गांव के संदिग्धों लोगों की सैंपलिंग कराई गई। बुधवार को पूरे गांव में सर्वे करने के साथ ही 421 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। गांव में चौकी प्रभारी अरविंद उपाध्याय के साथ पुलिस टीम गांव की निगरानी कर रही है। उधर, दूसरी ओर बारौं के देवीदीन के पुरवा में पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद गांव को सील कर दिया गया है। बुधवार को गांव में जिले की टीम पहुंची और 20 संदिग्ध लोगों की सैंपलिंग कराई गई। अधीक्षक डा. शवीव हैदर व जिले के स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरे दिन गांव में जांच के साथ ही सैनिटाइजेशन कराती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें