फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 लोगों के लिए गए सैंपल, स्कूल को किया गया सैनिटाइज

विज्ञापन
Samples for 20 people, sanitized school - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
बरई गांव में कोरोना मरीज मिलने के बाद से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। रविवार को सीएचसी से गांव में टीम भेजी गई। इसके अलावा जिले से आई टीम ने 20 लोगों का सैंपल लिया।
विज्ञापन

इसमें करोना पीड़ित महिला के रिश्तेदार शामिल हैं। इन सभी को क्वारंटीन करने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग ने गांव में दवाओं के छिड़काव और सैनिटाइजेशन का काम भी शुरू कर दिया है।
कुंडा के बरई गांव में महिला के कोरोना पाजिटिव पाए जाने के बाद रविवार की सुबह सीएचसी के डाक्टरों की टीम गांव पहुंची। इसके साथ ही उसने महिला के परिचितों और उससे मिलने वालों की लिस्ट तैयार की।
विज्ञापन

इसके बाद जिले से आई टीम ने महिला के परिचितों व रिश्तेदारों जो उसके संपर्क में आए थे, उन सभी का सैंपल लिया। इस दौरान 20 लोगेां का सैंपल लिया गया। इसके साथ ही उन्हें क्वारंटीन कर दिया गया है। स्कूल में रह रहे महिला के पति, बच्चे व रिश्तेदारों की स्क्रीनिंग की गई।
सीएचसी कुंडा के चिकित्सक डा.रोहित सिंह ने बताया कि जिन 20 लोगों का सैंपल लिया गया है, उनकी 12 दिन बाद दोबारा जांच होगी। इसके अलावा अब गांव में लगातार सैनीटाइजेशन का काम होगा। लोगों की स्क्रीनिंग की जाती रहेगी।
इसके अलावा साफ सफाई के साथ ही सर्वे कराया जाएगा। किसी भी व्यक्ति में इस तरह से लक्षण मिलने या फिर सस्पेक्ट होेने पर उसकी जांच कराई जाएगी। दरअसल, महिला की ससुराल बसवाही में है।
महिला पहले अपने मायके ही आ गई थी। उसकी प्रथम जांच अस्पताल में की गई थी। इसके बाद उसे उसके घर भेज दिया गया था। हालांकि महिला पर शक होने के चलते दो दिन बाद उसकी सैंपलिंग कराई गई। इसमें वह पाजिटिव आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें