फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजे-बाजे के साथ निकली सांई बाबा की शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजे-बाजे के साथ निकली सांई बाबा की शोभायात्रा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। शहर के करनपुर स्थित सांई धाम से शनिवार गाजे-बाजे के साथ सांई बाबा की शोभायात्रा निकाली गई। शहर में जगह-जगह भ्रमण कर शोभायात्रा ने सांई भक्ति का संदेश दिया।
विज्ञापन

करनपुर स्थित सांई धाम पर सांई शोभायात्रा को लेकर सुबह से ही भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। दोपहर 12 बजे के बाद गाजे-बाजे व कलाकारों से सजी झांकियों के बीच बाबा की शोभायात्रा सजकर तैयार हुई। इसके बाद डीजे पर सांई भक्ति गीत गूंजने शुरू हुए तो लोगों जयकारे लगाने लगे। सांई धाम से शोभायात्रा शहर भ्रमण पर निकली। शहर के ट्रेजरी चौराहा, अंबेडकर चौराहा, घंटाघर, भगवाचुंगी सहित शहर में भ्रमण कर शोभायात्रा ने सांई भक्ति का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें