फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बारिश से उफनाई सई, तटीय इलाकों में अलर्ट

विज्ञापन
सई नदी का जलस्तर बढ़ने से बेल्हा देवी धाम घाट पर डूबी सीढि़यां। संवाद
विज्ञापन
सई नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से तटीय इलाकों में बसे लोगों की चिंता बढ़ गई है। नदी का पानी अब बस्ती के करीब पहुंचने लगा है। इधर, प्रशासन की टीम अलर्ट मोड पर है। वह लगातार बाढ़ के पानी पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन

शहर के मध्य से होकर सई नदी का प्रवाह होता है। सई नदी के किनारे मां बेल्हा देवी धाम है। आसपास में करीब सौ से अधिक लोगों के आवास हैं। लगातार हो रही बारिश से सई का जलस्तर बढ़ने लगा है।
मां बेल्हा देवी धाम में सई तट पर पांच सीढ़ियों तक पानी पहुंच चुका है। रविवार को नदी के बढ़ते जलस्तर की वजह से तटीय इलाकों के लोगों की चिंता बढ़ गई। एसडीएम सदर अनुष्का शर्मा ने बताया कि सई के बढ़ते जलस्तर को लेकर टीम अलर्ट है। टीम निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें