फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सई पुल से गिरा इंस्पेक्टर का बेटा

Sat, 28 Mar 2015 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्हा देवी सई पुल से इंस्पेक्टर का बेटा नीचे गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे लोगों की मदद से बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन

अंतू थाना क्षेत्र के पूरेचंदी निवासी देवेंद्र कुमार मध्यप्रदेश के जबलपुर में पुलिस विभाग में बतौर इंस्पेक्टर तैनात हैं। उनका बेटा आलोक कुमार सुल्तानुपर में आईटीआई का छात्र है। शनिवार की शाम वह बैग लेकर बेल्हा देवी सई पुल पर पैदल ही गुजर रहा था। अचानक वह रेलिंग पर टेक लेकर मोबाइल पर बात करने लगा। इस दौरान उसका बैग नदी की ओर लटक गया और झटका खाकर आलोक नीचे गिर पड़ा।

 पानी कम होने के कारण आलोक को चोटें भी आईं। यह देख राहगीर ठिठक गए। सूचना मिलने पर मकंद्रूगंज चौकी प्रभारी यशकरन यादव व चिलबिला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों की मदद से उसे नदी से बाहर निकाला। घायल युवक को जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। आलोक की मानें तो वह घर से अपने पिता के पास जबलपुर जा रहा था। जबकि परिवार के लोगों का कहना था कि वह बेल्हा देवी मंदिर पर रामनवमी के दिन भंडारा खाने की बात कहकर घर से निकला था। चौकी प्रभारी मकंद्रूगंज ने बताया कि घायल युवक को जिला अस्पताल भेजा गया है। परिवार के लोग भी आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें