फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सांकेतिक चेक देकर शिक्षामित्रों को सदर विधायक ने किया सम्मानित

विज्ञापन
हादीहॉल में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किए गए ​शिक्षामित्र। संवाद
विज्ञापन
बाबागंज स्थित तुलसी सदन (हादीहाल) में मंगलवार को शिक्षामित्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीएम के संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक राजेंद्र मौर्य और भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
विज्ञापन

सदर विधायक राजेंद्र ने प्रत्येक ब्लॉक के एक-एक शिक्षामित्रों को बढ़े हुए मानदेय का सांकेतिक चेक वितरित कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों ने बेसिक शिक्षा विभाग के स्टॉलों का अवलोकन कर विद्यार्थियों के प्रतिभा की सराहना की। सदर विधायक ने शिक्षामित्रों के मानदेय में वृद्धि और कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ दिए जाने पर सीएम के प्रति आभार जताया।
विशिष्ट अतिथि परियोजना निदेशक दयाराम यादव ने समाज निर्माण में शिक्षक की भूमिका पर चर्चा की। बीएसए भूपेंद्र सिंह ने अतिथियों को सम्मानित किया। संचालन योगेश प्रताप सिंह ने किया। इस मौके राघवेंद्र शुक्ला, योगेंद्र सिंह, राम कुमार सिंह, मंजू सिंह, सुशील सिंह, चंद्रजीत, राजीव सिंह, डॉ. आशुतोष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें