प्रतापगढ़। वाराणसी के लिए सोमवार सुबह आठ बजे सदर विधायक ने मंगापुर में हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। रोडवेज एआरएम ने प्रतापगढ़ से अयोध्या और बिजेथुआधाम के लिए बस काे रवाना किए।
सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने कहाकि मंगरौरा के मंगापुर से परिवहन निगम की बस पहली बार शुरू हुई है। जिला मुख्यालय की बात दूर मंगापुर के लोगों के लिए जौनपुर और काशी का सफर आसान हो गया है। रोडवेज एआरएम आरपी सिंह ने बताया कि सुबह सात बजे मंगापुर से चलकर साढ़े सात बजे प्रतापगढ़केक रास्ते यह बस ढकवा होते हुए 10:50 बजे जौनपुर पहुंच जाएगी।
दोपहर साढ़े बारह बजे वाराणसी पहुंचेगी। पौने दो बजे वाराणसी से चलकर जौनपुर के रास्ते यह बस शाम पांच बजे ढकवा होते हुए रात सात बजे प्रतापगढ़ पहुंचेगी। इसके आलावा सोमवार को ही बिजेथुआधाम से प्रतापगढ़ बस सेवा और प्रतापगढ़ से आयोध्या बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया गया। इस दौरान बस चालक धर्मेंद्र प्रताप सिंह और परिचालक राजमणि, राम सूरत, राजू, खेलावन आदि लोग रहे।
चेकिंग में बगैर टिकट सफर करते मिले तीन यात्री
प्रतापगढ़। अयोध्या से प्रयाग जा रही सिविल लाइन डिपो की बस में तीन यात्री बगैर टिकट सफर कर रहे थे। एआरएम आरपी सिंह ने बस रोककर जांच की तो इसका खुलासा हुआ। एआरएम ने परिचालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए एआरएम प्रयागराज और आरएम को पत्राचार किए हैं।