प्रतापगढ़। सीएमओ कार्यालय में समीक्षा बैठक करते हुए अपर सीएमओ डॉ. एएन राय ने कहाकि जनपद के सभी निजी अस्पतालों में टीकाकरण की सुविधा सरकार दे रही है। टीका स्वास्थ्य विभाग मुफ्त में मुहैया करवा रहा है। इसके बावजूद टीकाकरण से दूरी बनाने वाले निजी अस्पताल संचालकों का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। इस दौरान महेश सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ. एस हैदर, डॉ. आजाद, डॉ. सुधाकर सिंह, डॉ. विवेक मिश्र, अंजनी श्रीवास्तव, अखिलेश चौधरी, आरजी चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।