फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी मंडी-सिनेमा रोड पर गरजी जेसीबी

Tue, 10 May 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
pratapgarh
विज्ञापन
कई दिनों बाद मंगलवार को फिर अतिक्रमण हटाने के लिए सब्जी मंडी के साथ ही सिनेमा रोड पर जेसीबी गरजी। इस दौरान सामान लेकर लोग भागते रहे। नालों के साथ ही पटरियों व सड़कों पर हुए अतिक्रमण को ध्वस्त कराया जाता रहा। विनियमित क्षेत्र के जेई ने पांच लोगों को नोटिस थमाया। जिलाधिकारी डा. आदर्श सिंह के निर्देश पर मंगलवार को शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए प्रशासन दलबल के साथ सब्जी मंडी पहुंचा। अचानक अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंचे अधिकारियों संग नपाकर्मियों को देख पटरी दुकानदार के साथ व्यापारी भी अपना सामान लेकर भागने लगे। नालों के साथ ही पटरियों पर किए गए अतिक्रमण को धराशायी करते हुए जेसीबी व नगर पालिका के कर्मचारी आगे बढ़ने लगे।
विज्ञापन


शिवमंदिर के पहले और करीब में दो लोगों ने अवैध तरीके से मकान का निर्माण कर रखा था। एसडीएम सदर शशिभूषण राय व अतिरिक्त एसडीएम विपिन उपाध्याय के निर्देश पर सब्जी मंडी के साथ सिनेमा रोड पर पांच मकान स्वामियों को विनियमित क्षेत्र के जेई ने नोटिस थमाया। इससे हड़कंप मचा रहा। इस दौरान तमाशबीनों का मजमा लगा रहा। जिन्हें हटाने में पुलिसकर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सब्जी मंडी में अतिक्रमण हटाने के दौरान लोगों ने शोर शराबा मचाया, लेकिन कार्रवाई रुकी नहीं। इलाहाबाद-फैजाबाद हाईवे तक अतिक्रमण हटाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें