पुलिस लाइन मैदान में आयोजित अंडर-14 राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में 11वें दिन रविवार को खेले गए मुकाबले में आरवीएस एकेडमी कानपुर ने एलसीए एकेडमी लखनऊ को शिकस्त दी। जीत मिलने के बाद कानपुर की टीम खुशी से उछल पड़ी।
एलसीए एकेडमी लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। आरवीएस एकेडमी कानपुर ने बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में चार विकेट खोकर 154 रन बनाए। कृष्णा यादव 44, अक्षत तिवारी 28, हर्षवर्धन 23 व उत्कर्ष द्विवेदी ने 20 रनों का योगदान दिया। एलसीए एकेडमी लखनऊ की ओर से आयुष, अजीत, ऐसान व हुसैन खान ने एक-एक विकेट लिए।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलसीए एकेडमी लखनऊ की टीम 21.2 ओवर में 64 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। आरवीएस एकेडमी कानपुर की ओर से युवराज 17 रन देकर चार, अक्षत तिवारी 10 रन देकर तीन व हर्षवर्धन ने तीन रन देकर दो विकेट लिए। अक्षत तिवारी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैच के अंपायर हेमंत यादव व तनिष्क तिवारी व स्कोरर सुयश व मानव रहे।