फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : अयोध्या पुलिस के आने की सुगबुगाहट, अविनाश के घर पर सन्नाटा

Sat, 04 Jul 2026 03:47 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपी महेशगंज के बाबू का पुरवा नारियावां निवासी अविनाश शुक्ला को रिमांड पर लेने के बाद अयोध्या पुलिस शुक्रवार को आरोपी के पैतृक गांव आने की तैयारी में थी।
विज्ञापन
अविनाश शुक्ला की कहानी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपी महेशगंज के बाबू का पुरवा नारियावां निवासी अविनाश शुक्ला को रिमांड पर लेने के बाद अयोध्या पुलिस शुक्रवार को आरोपी के पैतृक गांव आने की तैयारी में थी। इस सुगबुगाहट के साथ तरह-तरह की चर्चाएं रहीं। अनिवाश के घर पर भी दिनभर सन्नाटा पसरा रहा।

विज्ञापन


अयोध्या पुलिस की पूछताछ के बाद विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अदालत ने अविनाश की रिमांड मंजूर की थी। गिरफ्तार आरोपियों में सबसे अधिक नकदी अविनाश के पास मिली थी। पुलिस की पूछताछ में उसने अतिरिक्त रकम होने की बात स्वीकार की है।

जिसे उसने अयोध्या और प्रतापगढ़ स्थित अपने पैतृक घर में छिपाया है। वहीं, बृहस्पतिवार को महेशगंज पुलिस ने आरोपी अविनाश शुक्ला के परिजनों से करीब आधे घंटे तक पूछताछ की। एएसपी पश्चिमी ने बताया कि अयोध्या पुलिस के अविनाश के घर आने की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


गांव में सन्नाटा, कोई कुछ भी बोलने को नहीं तैयार

आरोपी अविनाश के पैतृक गांव में शुक्रवार को सन्नाटा रहा। अविनाश से जुड़े सवालों के बारे में कोई कुछ भी बताने को तैयार नहीं था। अधिकांश घरों से पुरुष नदारद रहे। पुलिस के आला अफसर भी सवालों पर चुप्पी साधे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें