लखनऊ चारबाग रेलवे स्टेशन पर विद्युतीकरण कार्य के लिए ब्लॉक के चलते एलटीटी मुंबई से मां बेल्हादेवी धाम प्रतापगढ़ जाने वाली ट्रेन संख्या 12173 उद्योग नगरी एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है। यह ट्रेन 12 जुलाई से आठ अगस्त तक बदले मार्ग से चलेगी।
स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ल ने बताया कि ट्रेन अब कानपुर सेंट्रल से प्रयागराज, फाफामऊ जंक्शन होते हुए प्रतापगढ़ पहुंचेगी। प्रयागराज जंक्शन पर इसका 10 मिनट का ठहराव होगा। मार्ग परिवर्तन के कारण ट्रेन लखनऊ चारबाग एनआर, रायबरेली और अमेठी स्टेशनों पर नहीं जाएगी। ब्लॉक कार्य पूरा होने तक ट्रेन परिवर्तित मार्ग से ही संचालित होगी।