बारातियों का स्वागत सत्कार कर जलपान कराया जा रहा था। इस बीच डीजे पर सपा का गाना बजने लगा, जिस पर वधु पक्ष के लोगों ने नाराजगी जाहिर की।गाना बंद करा दिया गया लेकिन वर पक्ष के लोग उसी गाने को बजाने की जिद करने लगे। इसे लेकर करीब एक घंटे तक शादी की रस्मे रुकी रहीं।
बाघराय थाना क्षेत्र के बिछलापुर में चकवड़ से बारात आई थी। द्वारपूजा के दौरान डीजे पर गाना बज रहा था और युवा थिरक रहे थे। बारातियों का स्वागत सत्कार कर जलपान कराया जा रहा था। इस बीच डीजे पर सपा का गाना बजने लगा, जिस पर वधु पक्ष के लोगों ने नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन
गाना बंद करा दिया गया लेकिन वर पक्ष के लोग उसी गाने को बजाने की जिद करने लगे। इसे लेकर करीब एक घंटे तक शादी की रस्मे रुकी रहीं। गांव व परिवार के बड़े बुजुर्गों के समझाने पर विवाह की रस्में आगे बढ़ीं। इस दौरान मारपीट की चर्चा है लेकिन स्थानीय पुलिस ने किसी तरह के विवाद की सूचना न होने की बात कही है।