फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुर्सी दौड़ में रुचिका ने लहराया परचम

Wed, 16 Nov 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बाल दिवस पर विद्यालय में कार्यक्रमों को आयोजन हुआ। इसमें खेलकूद के साथ ही वाद-विवाद प्रतियोगिता के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।  क्षेत्र के राघव शिक्षा निकेतन जूनियर हाईस्कूल अर्जुन अतेरू में बाल दिवस पर खेलकूद के साथ वाद विवाद प्रतियोगिता हुई। इसमें शिशु कक्षा की कुर्सी दौड़ में रुचिका प्रथम व रुचि दूसरे स्थान पर रहीं। कक्षा एक में प्रांजल प्रथम व अनुज विश्वकर्मा दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


कक्षा दो में चांदनी सिंह प्रथम व मिथुन सरोज दूसरे स्थान पर रहे। तीसरे में शिव प्रथम, कविता द्वितीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर दूर में कक्षा चार के शुभम प्रथम, शालू द्वितीय, कक्षा पंाच में वीरेंद्र प्रथम व नीलेश विश्वकर्मा, कक्षा छह में अंकित प्रथम, गुलशन द्वितीय स्थान पर रहे। कक्षा सात व आठ के बच्चों की बैंटमिंटन में स्नेहा प्रथम व प्रभा दूसरे स्थान पर रही। निबंध व वाद विवाद में गुलशन सरोज व शिवानी धुरिया प्रथम स्थान पर रहे। प्रबंधक अंजनी कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें