विश्वनाथगंज के पूरेसुखदेव गांव में लालता प्रसाद सिंह स्मारक यूथ क्लब के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में छात्रा ने मां सरस्वती का गीत प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। उसके बाद गीत-संगीत की प्रस्तुति हुई। जिसमें कई तरह के लोकनृत्य प्रस्तुत किए गए। वहीं हास्य कलाकारों ने अपनी रचनाओं से वाहवाही लूटी। सबसे ज्यादा लोगों को राधा-कृष्ण के नृत्य का दृश्य भाया। सभी ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। इसके अलावा कई तरह अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम कलाकारों ने प्रस्तुत किया। इस मौके पर लालजी सिंह, भैरोप्रताप सिंह, प्रभात सिंह, भगवान सिंह, बबन सिंह, वीरेंद्र कुमार, घनश्याम मिश्र, प्रदीप बाबा, कुलदीप, संदीप सिंह, आशा सिंह, बकहिन सरोज, खूशबू सिंह, लालजी सरोज, अशोक मिश्रा, आलोक सिंह, वरुण विश्वकर्मा, विमलेश यादव, छोटेबाबू, मारुत सिंह मौजूद रहे।